[post-views]

कांग्रेस की नीतियों में जनता का हित सर्वोपरि, कांग्रेस को वोट दें : डॉ. चंद्रभान

0 3,365

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : सोहना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थक डॉ. चंद्रभान ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी रोहताश खटाना को भारी मतों से जिताने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित बताया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। डॉ. चंद्रभान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही गरीबों, किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों में जनता का हित सर्वोपरि होता है, और इसी नीति को आगे बढ़ाने के लिए रोहताश खटाना को उम्मीदवार बनाया गया है। खटाना एक जुझारू और समर्पित नेता हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं को न केवल भलीभांति समझते हैं बल्कि उनका समाधान करने का संकल्प भी रखते हैं। डॉ. चंद्रभान ने कहा कि रोहताश खटाना की जीत से सोहना क्षेत्र में विकास की एक नई लहर आएगी। उनके नेतृत्व में बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा, और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रोहताश खटाना की सोच समावेशी है, जिसमें हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। कांग्रेस पार्टी की नीतियों की चर्चा करते हुए डॉ. चंद्रभान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। पार्टी की विकासोन्मुखी सोच और नीतियों का उद्देश्य न केवल शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का काम किया है और रोहताश खटाना की जीत से इस विचारधारा को और मजबूती मिलेगी। डॉ. चंद्रभान ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा की जीत है। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान कर रोहताश खटाना को विजयी बनाएं और क्षेत्र के समग्र विकास में सहयोग दें। डॉ. चंद्रभान ने कांग्रेस प्रत्याशी रोहताश खटाना को सोहना क्षेत्र में भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए पार्टी की कल्याणकारी नीतियों पर जोर दिया। उनका मानना है कि खटाना की जीत से क्षेत्र का चहुँमुखी विकास सुनिश्चित होगा।

Leave A Reply