[post-views]

कांग्रेस वर्धन यादव के पक्ष में अभूतपूर्व समर्थन दिखा रहा : महेश कौशिक

0 4,455

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थक महेश कौशिक ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव की एकतरफा लहर चल रही है और वे भारी मतों से चुनाव जीतने वाले हैं। कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार से लोगों में जोश और समर्थन दिखाई दे रहा है, यह स्पष्ट हो गया है कि वर्धन यादव की जीत सुनिश्चित है। महेश कौशिक ने कहा कि वर्धन यादव ने क्षेत्र में जो काम किए हैं और जिस प्रकार से जनता के मुद्दों को प्रमुखता दी है, उसी का परिणाम है कि बादशाहपुर की जनता उनके साथ खड़ी है। उनका मानना है कि वर्धन यादव ने जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है और इस बार का चुनाव जनता का कांग्रेस के पक्ष में अभूतपूर्व समर्थन दिखा रहा है। कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्धन यादव ने अपने युवा और ऊर्जावान नेतृत्व से न केवल क्षेत्र की समस्याओं को उठाया है, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी सार्थक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा से ही जनता के कल्याण के लिए समर्पित रही हैं और वर्धन यादव ने इन नीतियों को क्षेत्र में सही तरीके से लागू करने का काम किया है।

 कौशिक ने आगे कहा कि वर्धन यादव की जीत से बादशाहपुर क्षेत्र का चहुँमुखी विकास होगा और कांग्रेस के सत्ता में आने से जनता को एक सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और वर्धन यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं। उनका कहना था कि यह चुनाव सिर्फ एक नेता का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और बदलाव का चुनाव है। महेश कौशिक का मानना है कि बादशाहपुर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव की एकतरफा लहर है और वे भारी मतों से चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव की लोकप्रियता और जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस का नेतृत्व इस बार क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करेगा।

Leave A Reply