[post-views]

वर्धन यादव को मिला बादशाहपुर की जनता का सम्पूर्ण समर्थन : महेश कौशिक

0 3,458

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को लेकर बादशाहपुर क्षेत्र में जोरदार समर्थन और जोश का माहौल देखने को मिल रहा है। वर्धन यादव के समर्थक महेश कौशिक ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने वर्धन यादव को पूरी तरह से समर्थन दे दिया है। उनके पक्ष में जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जो देर रात तक चलते रहे। बादशाहपुर में वर्धन यादव के पक्ष में एकतरफा माहौल बन गया है, जहां लोग खुलकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। महेश कौशिक ने कहा कि वर्धन यादव ने जिस तरह से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझा और उनकी भलाई के लिए काम किया है, उसका असर चुनावी माहौल में साफ दिखाई दे रहा है। हर गांव, मोहल्ला और चौपाल में वर्धन यादव के समर्थन में जनसभाएं और स्वागत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। जनता का उत्साह और समर्थन देखकर यह स्पष्ट है कि इस बार बादशाहपुर में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। कौशिक ने बताया कि वर्धन यादव की युवावस्था, उनकी ऊर्जा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने जनता को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद कर दिया है। उनके जनसम्पर्क अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है, जहां सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर वर्धन यादव को विजयी बनाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव के नेतृत्व में बादशाहपुर का विकास होगा और क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी। महेश कौशिक ने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का सही उपयोग करें और वर्धन यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव का विधायक बनना बादशाहपुर के उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक है और इस बार क्षेत्र में कांग्रेस का एकतरफा समर्थन इसका प्रमाण है।

Leave A Reply