[post-views]

उमड़ा जनसैलाब लेजर वैली में नवीन गोयल की ऐतिहासिक रैली : गजेन्द्र गुप्ता

0 7,569

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया, जो अपनी भव्यता और विशाल जनसमर्थन के कारण शहर की सबसे बड़ी रैली बन गई। रैली में गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम से निर्दलीय उम्मीदवार नवीन गोयल के समर्थन में लाखों की संख्या में लोग जुटे और पूरा लेजर वैली पार्क जनसमूह के बड़े रेले में तब्दील हो गया। इस विशाल जनसमर्थन ने नवीन गोयल की चुनावी ताकत को साबित कर दिया है और क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। गजेन्द्र गुप्ता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसमूह नवीन गोयल के प्रति जनता का विश्वास और समर्थन दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल ने अपने कार्यों और जनसेवा के जरिए जनता के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने गुरुग्राम के विकास और जनता की भलाई के लिए जो कार्य किए हैं, वही इस जनसमर्थन का मुख्य कारण हैं। लेजर वैली पार्क में आयोजित इस रैली में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए, जिन्होंने नवीन गोयल के प्रति अपना समर्थन खुलकर व्यक्त किया। गजेन्द्र गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इस बार अपने मताधिकार का सही उपयोग कर नवीन गोयल को जिताएं। उन्होंने लोगों से नवीन गोयल के चुनाव चिन्ह “कांच के गिलास” का बटन दबाकर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान केवल नवीन गोयल के नेतृत्व में ही संभव है और इस विशाल जनसमर्थन ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता ने अपना नेता चुन लिया है। लेजर वैली में आयोजित नवीन गोयल की रैली ने जनसमर्थन की एक नई मिसाल कायम की। लाखों लोगों की उपस्थिति और उत्साह ने नवीन गोयल की लोकप्रियता को साबित किया। गजेन्द्र गुप्ता ने सभी से कांच के गिलास के बटन पर वोट कर नवीन गोयल को विजयी बनाने की अपील की।

Leave A Reply