[post-views]

कृष्ण बोले 36 बिरादरी का समर्थन, बम्पर वोटों से वर्धन यादव की होगी जीत

0 5,457

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में कृष्ण यादव ने कहा कि वर्धन यादव को क्षेत्र की 36 बिरादरी का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा है और इस बार के चुनाव में उनकी बम्पर वोटों से जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव का नेतृत्व, उनकी जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने सभी वर्गों को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट कर दिया है। कृष्ण यादव ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे हाथ के बटन पर वोट डालकर वर्धन यादव को विजयी बनाएं। कृष्ण यादव ने कहा कि वर्धन यादव ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को न केवल सुना है बल्कि उनके समाधान के लिए भी गंभीरता से काम किया है। उनकी जमीन से जुड़ी राजनीति और विकास की सोच ने बादशाहपुर क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि 36 बिरादरी के लोग खुलकर वर्धन यादव के समर्थन में आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए ठोस योजनाएं बनाई हैं और उन पर काम भी किया है। उनकी कार्यशैली ने उन्हें जनता के बीच एक सशक्त और विश्वसनीय नेता बना दिया है। कृष्ण यादव ने विश्वास जताया कि वर्धन यादव की जीत से बादशाहपुर क्षेत्र को एक ऐसा नेतृत्व मिलेगा जो जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेगा। कृष्ण यादव ने जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और समृद्धि की लड़ाई है। वर्धन यादव को जिताने का मतलब है बादशाहपुर के उज्जवल भविष्य को चुनना।

Leave A Reply