[post-views]

चुनाव प्रचार खत्म, रोड शो में दिखाई वर्धन ने जनसमर्थन की ताकत

0 5,501

बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पद यात्रा निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें शिरकत करके उनकी जीत सुनिश्चित होने का क्षेत्र की जनता को संदेश दिया। पद यात्रा में शामिल हुजूम को देखकर लोग बोले, लठ गाड़ दिया।
वर्धन ने पहले तो पैदल ही यात्रा की। उसके बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वे ट्रैक्टर पर सवार हुए। खुद ट्रैक्टर चलाते हुए वे आगे बढ़े। पूरे चुनाव प्रचार में उन्होंने खुद को किसान पुत्र कहकर अपना परिचय जनता के बीच दिया है। वे राजनीति का कुछ नहीं जानते। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है और वे चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं। जनता की ताकत उनके साथ है। यही बात उन्होंने जनता के बीच कही, जिससे जनता लगातार उनके साथ जुड़ती चली गई। गुरुवार को पद यात्रा के पूर्व वर्धन यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि एक दिन बाद 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। हम सबकी मजबूत तैयारियां हैं। हमें एक-एक वोट पोल करवाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है। बूथों पर हर कार्यकर्ता मजबूत रहेगा। जिसका बूथ सबसे मजबूत होगा, वहां पर उतने अधिक वोट हमारे पक्ष में पोल होंगे। सभी को नियमों के रहते हुए पोलिंग कार्य को पूर्ण करवाना है। रोड शो में कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि उन्होंने प्रत्याशी वर्धन यादव को कंधों पर बिठाकर सम्मान दिया। इसके बाद वर्धन यादव एक ट्रैक्टर पर सवार हुए। वर्धन यादव ने कहा कि बादशाहपुर की जनता का रुझान साफ है। अब दूसरे किसी दल के बहकावे में जनता नहीं आएगी। कांग्रेस हरियाणा का भविष्य है, इस बात को हर व्यक्ति जानता है। कांग्रेस ने हर व्यक्ति को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। कांग्रेस देश के आम आदमी के हितों के लिए सदा मजबूत रही है। कांग्रेस की योजनाओं का हर वर्ग को लाभ मिलेगा। वर्धन यादव ने कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस की आंधी चल चुकी है। सरकार तो बनने ही जा रही है। अब तो अधिक से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचना है। उन्होंने बादशाहपुर के मतदाताओं का आह्वान किया कि अपने हल्के से अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलाकर मुझे विधानसभा भेजें। यह भी एक रिकॉर्ड होगा। जितनी बड़ी जीत होगी, उतने अधिक हम मजबूत होंगे।

Leave A Reply