गुरुग्राम, 5 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 24 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और इस बीच आरती यादव को क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वार्ड 24 में अब तक जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वे आरती यादव की मेहनत और दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। यही कारण है कि जनता उन्हें भावी पार्षद के रूप में एकमात्र विकल्प मान रही है।
गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 24 से भावी पार्षद के रूप में एकमात्र विकल्प आरती यादव :
वार्ड 24 के मतदाताओं का कहना है कि पिछले कार्यकाल में आरती यादव ने जो काम किए हैं, वे किसी मिसाल से कम नहीं हैं। उन्होंने सड़क निर्माण, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। वार्ड के लोगों का कहना है कि जब भी उन्हें किसी समस्या का सामना करना पड़ा, तो आरती यादव ने तुरंत समाधान किया, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
स्थानीय नागरिकों ने भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया है कि पार्टी को आरती यादव को टिकट देना चाहिए, क्योंकि जनता का पूरा समर्थन उनके साथ है। मतदाताओं का मानना है कि यदि भाजपा ने उन्हें टिकट दिया, तो उनकी जीत का अंतर और भी बड़ा हो जाएगा और वार्ड 24 का समुचित विकास संभव होगा।
जनता ने की आरती यादव की उम्मीदवारी की मांग :
वार्ड 24 में आरती यादव के समर्थन में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। लोग उन्हें जमीनी नेता मानते हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझती हैं और उनका हल निकालती हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि अगर भाजपा पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, तो वे रिकॉर्ड मतों से जीतकर वार्ड का और तेजी से विकास करेंगी। जनता ने एक सुर में कहा कि इस बार वार्ड 24 से पार्षद बनने के लिए आरती यादव ही सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।