गुरुग्राम, 6 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 14 में भावी पार्षद उम्मीदवार पुष्पा यादव का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर महिलाओं का उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र की महिलाएं उनके पक्ष में एकजुट हो रही हैं और खुले तौर पर अपनी पसंद जाहिर कर रही हैं। अभी पार्टी ने आधिकारिक रूप से टिकट की घोषणा नहीं की है, लेकिन वार्ड 14 की जनता पहले ही पुष्पा यादव को अपना भावी पार्षद मान रही है।
महिलाओं का बढ़ता समर्थन, जनता ने बढ़ाया राजनीतिक कद :
पुष्पा यादव के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के चलते वार्ड 14 में उनका बेस मजबूत होता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे जमीनी स्तर पर काम करने वाली नेत्री है और उनके पति अजीत यादव किसान मोर्चा भाजपा के जिला महामंत्री हैं, जिन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। खासकर महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर उन्होंने लगातार आवाज उठाई है। वार्ड की महिलाओं का कहना है कि पुष्पा यादव एक कर्मठ और संघर्षशील नेत्री हैं, जो महिलाओं और पूरे वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं। यही कारण है कि टिकट मिलने से पहले ही उनका राजनीतिक कद क्षेत्र में काफी बढ़ गया है।
पुष्पा यादव का विजन–वार्ड 14 को बनाएंगी विकसित क्षेत्र :
पुष्पा यादव ने जनता के बीच अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि उन्हें पार्टी का समर्थन मिलता है और वे पार्षद बनती हैं, तो वार्ड 14 में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाना और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना होगा।
पार्टी के फैसले पर टिकीं निगाहें :
वार्ड 14 में पुष्पा यादव की लोकप्रियता और जनता का समर्थन यह साफ इशारा कर रहा है कि यदि भाजपा उन्हें टिकट देती है, तो उनकी जीत तय है। क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और खासतौर पर महिलाओं का जबरदस्त समर्थन पार्टी को भी उनके नाम पर विचार करने के लिए प्रेरित कर रहा है। अब सबकी नजरें भाजपा के फैसले पर टिकी हैं कि उन्हें टिकट मिलता है या नहीं, लेकिन जनता का रुख देखकर यह स्पष्ट है कि वार्ड 14 में पुष्पा यादव सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं।