[post-views]

नीरज यादव ने जनता के सामने रखा अपना चुनावी विजन, पार्टी की नजर

0 3,454

गुरुग्राम, 6 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर-निगम चुनाव में वार्ड 10 से भावी पार्षद उम्मीदवार नीरज यादव ने अपने चुनावी विजन को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा पार्टी उन्हें टिकट देती है और वे पार्षद चुने जाते हैं, तो वार्ड 10 को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कार्य करेंगे। उनके इस विजन पर पार्टी सगंठन की भी नजर बनी हुई है

सरकारी विभागों से कार्य कराने का स्पष्ट विजन :

नीरज यादव ने कहा कि उनके पास सरकारी विभागों के साथ तालमेल बैठाकर कार्य कराने का स्पष्ट विजन है। वे प्रशासन से समन्वय बनाकर वार्ड के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे और क्षेत्र की सभी मूलभूत सुविधाओं को आधुनिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद के अनुभव के साथ वे वार्ड 10 का समुचित विकास सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने भाजपा पार्टी से उम्मीद जताई कि इस बार उन्हें मौका जरूर मिलेगा और भाजपा उन्हें वार्ड 10 से उम्मीदवार बनाएगी।

वार्ड 10 के समुचित विकास पर रहेगा जोर

नीरज यादव ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्रमुख रहेगा। वे वार्ड 10 में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से कार्य करेंगे:

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता – सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा चौकियां स्थापित की जाएंगी।

डिजिटल और स्मार्ट सेवाएं – वार्ड में फ्री वाई-फाई जोन और डिजिटल नागरिक सेवाओं को लागू किया जाएगा।

स्ट्रीट लाइट और पेयजल आपूर्ति – सभी गलियों और मुख्य सड़कों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

स्वच्छता व्यवस्था में सुधार – कचरा प्रबंधन और सफाई अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी।

बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था – टूटी सड़कों को नया बनाया जाएगा और जलभराव की समस्या को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का मिल रहा समर्थन

नीरज यादव की चुनावी तैयारियों को देखते हुए वार्ड 10 के स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। जनता का कहना है कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है, तो उनकी जीत निश्चित होगी। वार्ड 10 की जनता अब भाजपा संगठन के फैसले का इंतजार कर रही है, लेकिन एक बात साफ है कि नीरज यादव जनता के बीच एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभर रहे हैं और वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave A Reply