गुरुग्राम, 9 फरवरी (ब्यूरो) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर भाजपा नेत्री उषा प्रियदर्शी ने खुशी जाहिर की और इसे जनता का ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद भाजपा पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया कि विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को ही समर्थन मिलेगा। उषा प्रियदर्शी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय है। उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता ने झूठ और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है और भाजपा को खुला समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है, जिससे जनता में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह हरियाणा के आगामी गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा का विजय रथ अब रुकने वाला नहीं है। जनता अब जान चुकी है कि देश को विकास और स्थिरता की राह पर ले जाने की ताकत केवल भाजपा में है। उन्होंने कहा, “गुरुग्राम और मानेसर की जनता भी दिल्ली की तरह भाजपा को भारी बहुमत से जिताएगी। इस जीत के अवसर पर गुरुग्राम और मानेसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटी। भाजपा नेत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच की सफलता का प्रमाण है।
Comments are closed.