[post-views]

दिल्ली में भाजपा का परचम, जनता ने झूठ की राजनीति ठुकराई : जसबीर यादव

3,451

गुरुग्राम, 9 फरवरी (ब्यूरो) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत से पूरे दिल्ली और हरियाणा में जश्न का माहौल है। भाजपा नेता जसबीर यादव ने इस जीत को जनता की जीत और सच्चाई की राजनीति की विजय बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब की राजनीति को पूरी तरह से ठुकरा दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।

जनता ने विकास के लिए चुना भाजपा

जसबीर यादव ने कहा कि जनता अब झूठे वादों और नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुकी है और वह सिर्फ विकास, सुशासन और पारदर्शी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया कि राष्ट्रवाद और विकास ही असली मुद्दे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं, गरीबों के लिए राहत, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के विकास को देखते हुए जनता ने फिर से भाजपा को चुना। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की तरह गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनावों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

गुरुग्राम और मानेसर में भी जश्न का माहौल :

दिल्ली में भाजपा की इस प्रचंड जीत पर गुरुग्राम और मानेसर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटी। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जसबीर यादव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की मजबूत नीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर की जनता भी दिल्ली की तरह भाजपा पर भरोसा जताएगी और नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगी।

Comments are closed.