[post-views]

दिल्ली में प्रचंड जीत, भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की : मुनेश गुज्जरी

0 966

गुरुग्राम, 9 फरवरी (ब्यूरो) : दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत ने इतिहास रच दिया है। 27 साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी करते हुए यह साबित कर दिया कि जनता ने झूठ और फरेब की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा नेत्री मुनेश गुज्जरी ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकासपरक नीतियों की जीत बताया।

जनता ने चुना विकास और सुशासन

मुनेश गुज्जरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह संदेश दे दिया है कि अब सिर्फ विकास और पारदर्शी शासन ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा 27 साल बाद भाजपा की वापसी यह साबित करती है कि जनता को झूठे वादे नहीं, बल्कि ठोस काम चाहिए। मोदी सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीति पर जनता ने पूरा भरोसा जताया है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के लिए जो नीतियाँ बनाई हैं, उनका लाभ सीधे जनता तक पहुँचा है। इसी वजह से जनता ने भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरुग्राम नगर निगम चुनावों में भी भाजपा को इसी तरह प्रचंड जीत मिलेगी।

गुरुग्राम  में भी जश्न का माहौल

दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत के बाद गुरुग्राम में भी जश्न का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाइयाँ बाँटी। मुनेश गुज्जरी ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा संगठन और मेहनती कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर की जनता भी दिल्ली की तरह भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर विकास की राजनीति को मजबूत करेगी।

Leave A Reply