[post-views]

मानेसर वार्ड 14 में पुष्पा यादव के समर्थन में बना एकतरफा माहौल !

0 4,351

गुरुग्राम, 10 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 14 से भावी पार्षद उम्मीदवार पुष्पा यादव को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। गाँव में उनके पक्ष में एकतरफा माहौल बनता दिख रहा है, जिससे उनकी जीत की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। हर दिन उनके निवास पर समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जो उनके प्रति लोगों के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। गाँव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी एकजुट होकर पुष्पा यादव के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पा यादव हमेशा से क्षेत्र की सेवा में तत्पर रही हैं और उनकी जीत से वार्ड 14 का विकास और तेजी से होगा। लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा पुष्पा की जीत तय है, अब बस औपचारिकता बाकी है।

 जनसंपर्क के दौरान पुष्पा यादव ने कहा कि वे क्षेत्र की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और जनता के समर्थन से चुनाव जीतकर वार्ड 14 को एक आदर्श वार्ड बनाएंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना होगा। स्थानीय युवाओं ने भी उनके समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड में जिस तरह का माहौल बन रहा है, उससे यह साफ है कि पुष्पा यादव पार्षद चुनाव में मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभर रही हैं। अब सभी की नजरें चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं, लेकिन जनता के जोश और समर्थन को देखते हुए कहा जा सकता है कि पुष्पा यादव की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Leave A Reply