[post-views]

वार्ड 10 में नीरज को चौतरफा समर्थन, जनता बोली पार्टी को तुरंत टिकट देना चाहिए

0 3,449

गुरुग्राम, 10 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड 10 से भावी पार्षद उम्मीदवार नीरज यादव को क्षेत्र में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज यादव जैसा प्रसिद्ध चेहरा भाजपा का अकेला मजबूत पार्षद उम्मीदवार है, और पार्टी को उन्हें पहली लिस्ट में नामित कर चुनावी मैदान में उतारना चाहिए। जनता नीरज यादव के पूर्व के कार्यकाल से बेहद प्रभावित है। उनके द्वारा कराए गए रिकॉर्ड विकास कार्यों की वजह से आज भी वार्ड 10 में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। क्षेत्र में सड़क निर्माण, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में उन्होंने उल्लेखनीय सुधार किया था, जिससे जनता का भरोसा उन पर बना हुआ है।

 स्थानीय निवासियों का कहना है कि नीरज यादव हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि वे इस चुनाव में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है, तो वार्ड 10 में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो जाएगी। राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, नीरज यादव की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। अब सभी की नजरें भाजपा के आधिकारिक निर्णय पर टिकी हैं, लेकिन वार्ड 10 के लोगों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे नीरज यादव को ही अपना पार्षद चुनना चाहते हैं। जनता का यह समर्थन चुनावी नतीजों का संकेत दे रहा है कि नीरज यादव की जीत लगभग तय है और वे एक बार फिर वार्ड 10 का नेतृत्व करते हुए जनता की सेवा करेंगे।

Leave A Reply