[post-views]

वार्ड 18 में प्रिया को आपार समर्थन जनता बोली ये हमारी अगली पार्षद

0 2,372

गुरुग्राम, 10 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड 18 से भावी पार्षद उम्मीदवार प्रिया मुकेश जैलदार ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए हैं। वे लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दिला रही हैं। उनके इस जनसंपर्क अभियान को देखते हुए स्थानीय लोग खुलकर उनका समर्थन कर रहे हैं। वार्ड 18 में प्रिया मुकेश जैलदार को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जनता का कहना है कि वे ही हमारी अगली पार्षद होंगी। लोगों का मानना है कि प्रिया यादव हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी वजह से हर गली, हर मोहल्ले में उनके समर्थन में माहौल बनता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे वर्षों से वार्ड की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही हैं और एक ऐसी नेता हैं जो वास्तव में जनता के लिए काम करना चाहती हैं। उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों ने जनता का दिल जीत लिया है।

 अब सभी की निगाहें भाजपा के टिकट वितरण पर टिकी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मानना है कि टिकट के लिए प्रिया मुकेश जैलदार का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। क्षेत्र के लोग भी यही चाहते हैं कि पार्टी उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारे, ताकि वार्ड 18 को एक मेहनती और ईमानदार पार्षद मिल सके। चुनावी समीकरणों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि अगर प्रिया मुकेश जैलदार को टिकट मिलता है, तो उनकी जीत पक्की है। जनता के उत्साह और समर्थन को देखकर कहा जा सकता है कि वे जल्द ही वार्ड 18 की अगली पार्षद बनने जा रही हैं।

Leave A Reply