[post-views]

मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी : भारती

0 2,443

गुरुग्राम, 10 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड 15 से भावी पार्षद उम्मीदवार भारती मनीष हरसाणा को लेकर स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भारती हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझती रही हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रही हैं। इसी कारण से वे इस बार पार्षद पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार मानी जा रही हैं। जनता ने भाजपा से मांग की है कि भारती मनीष हरसाणा को वार्ड 15 का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनकी कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास की सोच उन्हें सबसे अलग बनाती है। वार्ड में कई वर्षों से लंबित विकास कार्यों को लेकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया है, जिससे जनता में उनके प्रति भरोसा बढ़ा है।

 भारती मनीष हरसाणा ने जनता के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता और पार्टी का समर्थन मिला, तो वे वार्ड 15 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगी। अब सभी की निगाहें भाजपा के टिकट के फैसले पर टिकी हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का समर्थन और माहौल यह संकेत दे रहा है कि यदि भारती मनीष हरसाणा को टिकट मिलता है, तो उनकी जीत लगभग तय है। जनता पहले ही उन्हें अपना पार्षद मान चुकी है और चुनाव में भारी समर्थन देने के लिए तैयार है।

Leave A Reply