[post-views]

गुरुग्राम मेयर पद की रेस में उषा सबसे बड़ा चेहरा, जनता में बड़ी लोकप्रियता

0 3,443

गुरुग्राम, 11 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच, भाजपा से संभावित मेयर प्रत्याशी के रूप में उषा प्रियदर्शी का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन ने उन्हें अन्य संभावित उम्मीदवारों से अलग और मजबूत बना दिया है। उषा प्रियदर्शी पिछले कई वर्षों से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। जनता के बीच उनकी छवि एक कर्मठ और ईमानदार नेता के रूप में बन चुकी है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि अगर भाजपा उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करती है, तो यह पार्टी के लिए एक बड़ा और सफल निर्णय साबित होगा। गुरुग्राम के कई वार्डों में उषा प्रियदर्शी के समर्थन में नुक्का सभा हो रही हैं। लोग उन्हें एक प्रभावी और अनुभवी उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे गुरुग्राम को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती हैं।

 राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में भाजपा को मेयर पद के लिए मजबूती मिलेगी। उनकी स्वच्छ छवि और जनता के साथ सीधा जुड़ाव उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। गुरुग्राम की जनता भी उन्हें समर्थन देने को तैयार दिख रही है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, अगर भाजपा से कोई सबसे उपयुक्त चेहरा है, तो वह उषा प्रियदर्शी हैं। वह हमारी समस्याओं को समझती हैं और समाधान निकालने में सक्षम हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा नेतृत्व किसे अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित करता है, लेकिन जनता की राय स्पष्ट है—गुरुग्राम के भावी मेयर के रूप में उषा प्रियदर्शी सबसे मजबूत दावेदार हैं।

Leave A Reply