[post-views]

मानेसर मेयर पद रेस में चंद्रकलां सबसे प्रभावशाली चेहरा

0 3,452

गुरुग्राम, 11 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस बीच भाजपा से संभावित मेयर प्रत्याशी के रूप में चंद्रकलां यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने बेहद कम समय में घर-घर जाकर जनता से सीधा संपर्क बनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनकी मेहनत और जनसमर्थन ने उन्हें पार्टी टिकट पैनल में शीर्ष पर ला दिया है। चंद्रकलां यादव लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें मानेसर की जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह एक सशक्त और ज़मीनी नेता हैं, जो जनता की समस्याओं को न केवल समझती हैं, बल्कि उन्हें हल करने की क्षमता भी रखती हैं।

 हाल ही में हुए सर्वेक्षणों और राजनीतिक चर्चाओं में चंद्रकलां यादव का नाम लगातार सबसे प्रभावशाली प्रत्याशी के रूप में उभर रहा है। मानेसर के विभिन्न क्षेत्रों में उनके समर्थन में सभाएं आयोजित हो रही हैं। लोगों का मानना है कि यदि भाजपा उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार घोषित करती है, तो चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित होगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चंद्रकलां यादव की सबसे बड़ी ताकत उनका जनसंपर्क और विकास को लेकर उनकी स्पष्ट सोच है। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, “चंद्रकलां यादव का जनता से सीधा जुड़ाव है। उन्होंने बहुत कम समय में जिस तरह से हर घर तक अपनी पहुंच बनाई है, वह काबिले-तारीफ है। अब सभी की निगाहें भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी हैं। लेकिन मौजूदा समीकरणों को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि मानेसर में मेयर पद के लिए चंद्रकलां यादव सबसे मज़बूत दावेदार बन चुकी हैं।

Leave A Reply