[post-views]

गुरुग्राम वार्ड 24 में आरती यादव का लगातार दबदबा, मज़बूत दावेदार

0 4,361

गुरुग्राम, 11 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर-निगम चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वार्ड 24 में राजनीतिक हलचल तेज़ हो रही है। इस बीच, भावी पार्षद उम्मीदवार आरती यादव लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ मज़बूत कर रही हैं। क्षेत्र में कई वर्षों से उनके सामाजिक और विकास कार्यों में सक्रिय रहने की वजह से लोग उन्हें पार्षद पद के लिए एक मज़बूत दावेदार मान रहे हैं। आरती यादव का ज़मीनी जुड़ाव और जनसमस्याओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें वार्ड 24 की जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। सड़क, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर उन्होंने लगातार काम किया है। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए स्थानीय लोग उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाने की तैयारी कर चुके हैं।

 चुनाव प्रचार के दौरान आरती यादव को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उनकी सभाओं और जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। वार्ड 24 के एक निवासी ने कहा आरती यादव हमेशा हमारे बीच रही हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में काम किया है। हमें पूरा भरोसा है कि वह पार्षद बनने के बाद और भी बेहतर कार्य करेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आरती यादव का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके विकास कार्यों और लोगों से जुड़ाव को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह वार्ड 24 की सबसे मज़बूत पार्षद उम्मीदवार बन चुकी हैं। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणामों पर हैं, लेकिन जनता का समर्थन जिस तरह से उनके पक्ष में बढ़ रहा है, उससे उनकी जीत की संभावना प्रबल होती जा रही है।

Leave A Reply