[post-views]

उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में गुरुग्राम में विकास कार्यो को मिलेगी नई गति

0 3,446

गुरुग्राम, 12 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम से मेयर पद की भावी प्रत्याशी उषा प्रियदर्शी ने शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उनके अनुसार, गुरुग्राम केवल एक साइबर सिटी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, यातायात सुधार और स्मार्ट सिटी योजनाओं के जरिए संपूर्ण विकास की ओर अग्रसर होगा।

 उषा प्रियदर्शी का कहना है कि अगर उन्हें मेयर बनने का अवसर मिलता है, तो वे शहर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति देंगी। जलभराव, ट्रैफिक जाम, कचरा प्रबंधन और सड़क सुधार जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। इसके अलावा, डिजिटल इंडिया की तर्ज पर गुरुग्राम को और अधिक स्मार्ट बनाने के लिए तकनीकी सुधारों पर जोर दिया जाएगा।

स्थानीय निवासियों और व्यापारिक संगठनों के बीच उषा प्रियदर्शी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रही हैं और उनके समाधान के लिए ठोस नीतियाँ तैयार कर रही हैं। उनका कहना है कि गुरुग्राम को एक आदर्श शहर बनाने के लिए पारदर्शिता और जनता की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने अपने विजन में महिला सुरक्षा, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और पर्यावरण सुधार को भी प्रमुखता से शामिल किया है। उनका मानना है कि गुरुग्राम को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रशासनिक कुशलता के साथ नवाचार को अपनाना होगा। अगर उषा प्रियदर्शी गुरुग्राम की मेयर बनती हैं, तो निश्चित रूप से शहर को चार चाँद लगाने वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत होगी, जिससे गुरुग्राम का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

Leave A Reply