गुरुग्राम, 12 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर-निगम चुनाव में वार्ड 14 से भावी पार्षद उम्मीदवार प्रमोद यादव ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वे घर-घर जाकर जनता से मुलाकात कर रही हैं और वार्ड की समस्याओं को समझ रही हैं। खासतौर पर महिलाओं का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे उनका चुनावी समीकरण और मजबूत होता दिख रहा है। महिलाओं की आवाज को मिलेगी प्राथमिकता : प्रमोद यादव ने कहा कि वे पार्षद बनने के बाद वार्ड की महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठायेगे। उनका कहना है कि आज भी कई महिलाएं मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, और वे इस स्थिति को बदलने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी।
वार्ड के विकास के लिए प्रमुख योजनाएं : प्रमोद यादव ने अपने चुनावी एजेंडे में कुछ महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शामिल किया है, जिसमें शामिल हैं: महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय – स्ट्रीट लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर – बच्चियों के लिए शिक्षा और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था में सुधार – गंदगी और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम – स्वरोजगार, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाएं लागू की जाएंगी।
जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता :
वार्ड 14 में प्रमोद यादव की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर महिलाएं उनके साथ खुलकर जुड़ रही हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रही हैं। कई महिलाओं का कहना है कि प्रमोद यादव जेसे सशक्त नेता ही उनके मुद्दों को सही मंच तक पहुंचा सकते हैं। प्रमोद यादव ने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है, तो वे वार्ड 14 को आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। अब देखना होगा कि जनता उन्हें कितना समर्थन देती है, लेकिन इतना तय है कि उनकी दावेदारी से चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।