[post-views]

वार्ड 35 में गजेन्द्र लड़े तो सब ध्वस्त !, सियासी हलचल तेज

0 1,159

गुरुग्राम, 13 फरवरी (ब्यूरो) : नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही वार्ड 35 में सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस वार्ड से वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता गजेन्द्र गुप्ता के चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि गजेन्द्र गुप्ता मैदान में उतरते हैं, तो अन्य उम्मीदवारों के लिए राह मुश्किल हो जाएगी। वार्ड 35 के मतदाताओं में गजेन्द्र गुप्ता की मजबूत पकड़ मानी जाती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे जनता से सीधे जुड़े हुए हैं और हर वर्ग का समर्थन उन्हें प्राप्त है। अगर गजेन्द्र गुप्ता चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी जीत तय है, एक स्थानीय व्यापारी ने कहा सूत्रों की मानें तो भाजपा भी उनकी लोकप्रियता को भांपते हुए उन पर नजर बनाए हुए है और उन्हें टिकट देने पर विचार कर सकती है।

 इस बीच, गजेन्द्र गुप्ता ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं कभी भाजपा का विरोधी नहीं रहा और न ही अब हूं। मेरा भाजपा पार्टी से कोई मनमुटाव नहीं है, लेकिन कई बार व्यक्ति विशेष की वजह से वर्चस्व की लड़ाई लड़नी पड़ती है। उनके इस बयान से यह साफ संकेत मिल रहा है कि वे किसी न किसी रणनीति के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा से उन्हें टिकट मिलता है, तो विपक्ष के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं अगर वे निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो भाजपा के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी की ओर से उन्हें क्या संकेत मिलते हैं और क्या वे इस चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करते हैं या नहीं।

Leave A Reply