[post-views]

वार्ड 14 से पुष्पा बोली राजरानी को टिकट महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण

0 4,343

गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 14 से भावी पार्षद प्रत्याशी पुष्पा यादव ने भाजपा द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी की मज़बूती और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुष्पा यादव ने कहा राजरानी मल्होत्रा एक अनुभवी और कर्मठ नेत्री हैं। उनके नेतृत्व में गुरुग्राम का विकास और तेज़ी से होगा। भाजपा ने योग्य और लोकप्रिय प्रत्याशी को टिकट दिया है, जो जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राजरानी मल्होत्रा भारी मतों से चुनाव जीतेंगी और शहर के विकास को नई दिशा देंगी। पुष्पा यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। इस मौके पर वार्ड 14 के स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में राजरानी मल्होत्रा की जीत के लिए समर्थन व्यक्त किया और पार्टी के निर्णय का स्वागत किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह कदम महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की दिशा में एक और मजबूत प्रयास है। पुष्पा यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा योग्य और समर्पित नेताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है, जिससे पार्टी और समाज दोनों को लाभ होता है। गुरुग्राम की जनता में भी यह घोषणा चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग भाजपा के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।

Leave A Reply