[post-views]

वार्ड 24 से आरती यादव ने मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा को दी बधाई

0 1,145

गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 24 से भावी पार्षद प्रत्याशी आरती यादव ने भाजपा द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी की दूरदृष्टि और महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की नीति को दर्शाता है। आरती यादव ने कहा राजरानी मल्होत्रा एक अनुभवी और कर्मठ नेत्री हैं, जिनकी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण किसी से छिपा नहीं है। भाजपा ने योग्य प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जो भारी मतों से विजयी होकर गुरुग्राम के विकास को नई दिशा देंगी।

 उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्ड 24 के नागरिकों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करें और राजरानी मल्होत्रा को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलाएगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर राजरानी मल्होत्रा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और भाजपा के इस निर्णय की सराहना की। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह फैसला गुरुग्राम में संगठन को और अधिक मज़बूती देगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। आरती यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा योग्य और मेहनती नेताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है, और यह निर्णय पार्टी की उसी सोच का प्रमाण है। गुरुग्राम में इस घोषणा के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है, और लोग पार्टी के इस फैसले को सही दिशा में उठाया गया कदम मान रहे हैं।

Leave A Reply