गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 10 से भावी पार्षद प्रत्याशी नीरज यादव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय पार्टी के संगठनात्मक मज़बूती और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीरज यादव ने कहा राजरानी मल्होत्रा एक अनुभवी और कर्मठ नेत्री हैं। उनका नेतृत्व गुरुग्राम के विकास को नई दिशा देगा। भाजपा ने एक योग्य प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जो भारी मतों से विजयी होकर शहर के लिए शानदार कार्य करेंगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को समर्थन देकर शहर के विकास को गति दें और गुरुग्राम को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक एकजुट होकर राजरानी मल्होत्रा को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर वार्ड 10 के स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया। सभी ने एक स्वर में भाजपा के इस निर्णय का स्वागत किया और भरोसा जताया कि पार्टी की नीतियां गुरुग्राम के उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएंगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह निर्णय संगठन को और मज़बूत करेगा और जनता को बेहतर प्रशासन देने में सहायक होगा। नीरज यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देती है और यह निर्णय उसी संकल्प की ओर एक मजबूत कदम है। गुरुग्राम में इस घोषणा के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, और लोग पार्टी के इस फैसले को सही दिशा में उठाया गया कदम मान रहे हैं।