[post-views]

मूलभूत सुविधाओं का होगा विस्तार जन समर्थन से आगे बढ़ेगा विकास : मोहित यादव

0 3,458

बादशाहपुर, 19 फरवरी (अजय) : मानेसर नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोहित यादव खो गाँव ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। उन्होंने जनता से वादा किया है कि यदि वे पार्षद चुने जाते हैं, तो वार्ड 13 और खो गाँव का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करेंगे। मोहित यादव ने अपने प्रचार अभियान के दौरान जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा मेरा उद्देश्य खो गाँव और वार्ड 13 की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। बुजुर्गों और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाना, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र, राज्य और नगर निगम खो गाँव को विकास की नई रफ्तार देगी। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी मोहित यादव के समर्थन में सकारात्मक रुख दिखाया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमें ऐसा पार्षद चाहिए जो जनता की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए कार्य करे। भाजपा प्रत्याशी मोहित यादव हमारी उम्मीदों पर खरे उतरेगें हमे उम्म्मीद हैं।

Leave A Reply