[post-views]

जनता के आशीर्वाद से मिलेगा वार्ड 17 को विकास का नया मुकाम : आंचल

0 4,393

बादशाहपुर, 19 फ़रवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड 17 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आँचल भाटी को राज्य हर केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। आँचल भाटी ने इस महत्त्वपूर्ण चुनावी अवसर पर मंत्री से समर्थन पाकर अपने चुनावी अभियान को नया उछाल दिया है। मंत्री राव नरबीर सिंह ने आँचल भाटी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वह युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर विश्वास करते हैं और उम्मीद जताई कि आँचल अपने कार्यों से वार्ड का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगी। आँचल ने इस समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पिता रामबीर भाटी के राजनीतिक अनुभव और मंत्री राव नरबीर के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर वार्ड 17 के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जताई कि वे क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। आँचल भाटी का कहना है कि यदि उन्हें वार्ड 17 की बागडोर संभालने का अवसर मिलता है, तो वे विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की दिशा और दशा बदलने के लिए अनेक योजनाएं लागू करेंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। आँचल ने अपने चुनावी अभियान में जनता से वादा किया है कि वार्ड 17 की समस्याओं का निराकरण उनके एजेंडा में सबसे ऊपर रहेगा। जनता के समर्थन और आशीर्वाद से वह अपने चुनावी प्रदर्शन को और अधिक सशक्त बनाने में जुटी हुई हैं।  गुरुग्राम के इस चुनाव में भाजपा की रणनीति और आँचल की लोकप्रियता वार्ड 17 की जनता के लिए नई उम्मीदें लेकर आई हैं। इस चुनाव मे आँचल के अभियान पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave A Reply