गुरुग्राम, 9 फरवरी (ब्यूरो) : नगर निगम चुनाव में वार्ड 24 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी आरती अनिल यादव का जनसम्पर्क अभियान जोरों पर है। वे लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और भाजपा की नीतियों एवं अपने विकास कार्यों को लेकर जनता से समर्थन मांग रही हैं। आरती अनिल यादव ने अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास के लिए भाजपा को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 24 को आदर्श वार्ड बनाया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी को जनसम्पर्क के दौरान बड़े पैमाने पर समर्थन मिलता दिख रहा है। वार्ड की सड़कों, जलनिकासी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर उन्होंने कई अहम वादे किए, जिससे मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए वे आरती अनिल यादव का समर्थन कर रहे हैं। वार्ड में उनके पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आने वाले दिनों में उनके दौरे और तेज होने की उम्मीद है, जिससे वार्ड 24 में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो सकती है।