[post-views]

मानेसर वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी मोहित यादव खो की प्रचंड जीत के संकेत

0 4,410

गुरुग्राम, 9 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर-निगम चुनाव में वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी मोहित यादव खो का जनसम्पर्क अभियान जोर पकड़ चुका है। वे लगातार क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं और जनता से मिलकर भाजपा की विकास योजनाओं को लेकर समर्थन मांग रहे हैं। जनसम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में उनके समर्थन में आगे आ रही हैं। जनता का मानना है कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं और आगे भी वार्ड 13 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए मोहित यादव खो उपयुक्त प्रत्याशी हैं। वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है और एकतरफा समर्थन की स्थिति बनती जा रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनके समर्थन में खुलकर सहयोग देने का ऐलान किया है। मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ता देख अन्य प्रत्याशियों की चिंता बढ़ गई है। प्रचार अभियान के दौरान मोहित यादव खो ने जनता को भरोसा दिलाया कि वे पार्षद बनने के बाद वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान करने और क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए वार्ड 13 में उनकी प्रचंड जीत के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply