[post-views]

मानेसर निगम वार्ड 13 को आदर्श वार्ड के रूप में करेगें स्थापित : मोहित खो

0 2,363

गुरुग्राम, 21 फरवरी (ब्यूरो) : मानेसर नगर-निगम चुनाव में वार्ड 13 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोहित यादव खो का जनसम्पर्क अभियान जोरों पर है। वे लगातार गांवों और शहरी क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं और मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जनता का उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिससे चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में बनता दिख रहा है। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने मोहित यादव खो का भव्य स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद कर वार्ड की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि जीतने के बाद वे वार्ड 13 को आदर्श वार्ड बनाएंगे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपनी सहमति जताई। मोहित यादव खो ने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास की राह को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट दें। उनका प्रचार अभियान लगातार तेज हो रहा है और जनता का रुझान तेजी से उनके पक्ष में बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जनसमर्थन से वार्ड 13 में भाजपा की स्थिति मजबूत होती दिख रही है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। जनता का मानना है कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं और आगे भी वार्ड 13 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए मोहित यादव खो उपयुक्त प्रत्याशी हैं। वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है और एकतरफा समर्थन की स्थिति बनती जा रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनके समर्थन में खुलकर सहयोग देने का ऐलान किया है।

Leave A Reply