बादशाहपुर, 23 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में वार्ड 24 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी आरती अनिल यादव कन्हेई ने अपने प्रचार अभियान में पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव मजबूती से लड़ती है और इस बार भी वार्ड 24 में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा चुनावी मैदान में कोई भी हो, लेकिन कमल का फूल हमेशा विजयी होता है। क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतीश कन्हेई बोले वार्ड 24 में फिर से कमल का फूल खिलेगा प्रचंड जीत तय है आरती अनिल यादव कन्हेई ने कहा कि उन्हें हर जगह से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और जनता भाजपा की विकास नीति पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता वार्ड की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, जल निकासी की समस्या का समाधान निकालना और सड़कें व स्ट्रीट लाइट्स को बेहतर बनाना रहेगा। स्थानीय मतदाताओं में भी भाजपा के प्रति समर्थन देखने को मिल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आरती अनिल यादव कन्हेई के पक्ष में बढ़ती लोकप्रियता उनके दोबारा पार्षद बनने की संभावनाओं को मजबूत कर रही है। वार्ड 24 में भाजपा कार्यकर्ताओं का भी जोश चरम पर है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।