[post-views]

चंद्रकला यादव ने सुन्दरलाल यादव को दिया पूर्ण समर्थन

0 5,252

बादशाहपुर, 24 फरवरी (अजय) : मानेसर नगर-निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत अब और भी प्रबल हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुन्दरलाल यादव को वरिष्ठ भाजपा नेत्री चंद्रकला यादव ने पूर्ण समर्थन देते हुए जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। चंद्रकला यादव ने कहा कि मानेसर की जनता भाजपा की विकास नीतियों और सुशासन को लेकर उत्साहित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी और सुन्दरलाल यादव मानेसर के मेयर बनकर नगर निगम को एक नई दिशा देंगे। चुनाव प्रचार के दौरान चंद्रकला यादव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं और मतदाताओं से भाजपा को वोट देने का आग्रह कर रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा की नीतियों से मानेसर में विकास की गति तेज होगी, जनता को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए जनता से अपील की और कहा कि भाजपा मानेसर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनावी माहौल में भाजपा की मजबूती साफ दिख रही है और मानेसर में कमल खिलने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave A Reply