बादशाहपुर, 25 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 24 में चुनावी माहौल गर्म है, और भाजपा पार्षद प्रत्याशी आरती यादव कन्हेई को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भाजपा की मजबूत नीति और विकास कार्यों के वादे के साथ मैदान में उतरी आरती यादव वार्ड 24 को एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। जनसम्पर्क अभियान के तहत वे घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रही हैं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दे रही हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि वार्ड के हर नागरिक के विकास की जीत होगी। जनसमर्थन से बदलाव तय है। आरती यादव ने जनता से अपील की कि 2 मार्च को कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं और वार्ड 24 के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क सुधार और महिलाओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जोश को देखते हुए माना जा रहा है कि वार्ड 24 में भाजपा का कमल खिलेगा और आरती यादव प्रचंड जीत दर्ज करेंगी।