[post-views]

आंचल के पिता रामबीर भाटी का क्षेत्र में भव्य स्वागत, मिला जनसमर्थन

0 5,453

 बादशाहपुर, 26 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 17 में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, क्षेत्र दर्जनों जगह भाजपा प्रत्याशी आंचल भाटी के पिता रामबीर भाटी का भव्य स्वागत क्षेत्र की सरदारी ने और उन्हें अपना समर्थन दिया। भाजपा पार्षद प्रत्याशी आंचल भाटी व उनके पिता रामबीर भाटी ने वार्ड में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से समर्थन मांगा और उन्हें जबरदस्त आशीर्वाद मिल रहा है। आंचल भाटी ने वार्ड के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और भाजपा की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि अगर वे जीतती हैं, तो सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं में तेजी से सुधार किया जाएगा। प्रचार के दौरान वार्ड की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारी समर्थन देने का भरोसा दिलाया। आंचल भाटी ने जनता से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की और कहा कि पार्टी की नीतियों के तहत वार्ड 17 का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आंचल भाटी की मजबूत पकड़ और लगातार बढ़ते जनसमर्थन से वार्ड 17 में भाजपा की स्थिति मजबूत हो रही है। जनता के उत्साह को देखते हुए उनकी प्रचंड जीत की संभावनाएं प्रबल होती नजर आ रही हैं।

Leave A Reply