[post-views]

गुरुग्राम की चारों विधानसभा में खिलेगा भाजपा का कमल : डॉ. रामवीर

6,401

गुरुग्राम, 11 सितम्बर (ब्यूरो) : गुरुग्राम भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ. रामवीर गोस्वामी ने गुरुग्राम की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में भाजपा का कमल फिर से खिलेगा और पार्टी हरियाणा में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि गुरुग्राम के लोग भाजपा के प्रति विशेष उत्साह दिखा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि जनता फिर से भाजपा को सत्ता में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले वर्षों में विकास के कार्यों को गति दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचा है।  उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा में भाजपा एक बार फिर से बहुमत हासिल करेगी और राज्य में स्थिर और विकासशील सरकार देगी। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में हरियाणा में जो विकास कार्य हुए हैं, उन्हें देखते हुए जनता का भरोसा पार्टी पर बना हुआ है। भाजपा की योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं, चाहे वह गरीब, किसान, व्यापारी या युवा हों। गुरुग्राम की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के लिए लोगों का उत्साह देखते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जनता जानती है कि उनके विकास और सुरक्षा के लिए भाजपा ही सही विकल्प है। डॉ. गोस्वामी ने अंत में कहा कि भाजपा की सरकार आने वाले समय में भी विकास की गति को बनाए रखेगी और हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Comments are closed.