[post-views]

बादशाहपुर में विस्तृत मंडल कार्यकारिणी बैठक का हुआ आयोजन

1,456

बादशाहपुर, 14 जुलाई (अजय) : बादशाहपुर के कम्युनिटी सेंटर में बादशाहपुर मण्डल की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष जयवीर यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कमल यादव उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मार्गदर्शन दिया।  बैठक को संबोधित करते हुए कमल यादव ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जिसे भी क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिले, हमें उसे कमल का फूल याद रखते हुए समर्थन देना है और उसकी जीत सुनिश्चित करनी है। टिकट मांगना सभी का अधिकार है, मैं भी टिकट मांग रहा हूँ और यहां मौजूद सभी कार्यकर्ता टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पार्टी जिसे भी मौका देगी, हमें उसे चुनाव जीताने का कार्य करना होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जेलदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश, सुनील यादव, मंडल के दोनों महामंत्री रमेश बेनीवाल और जयपाल राघव समेत अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता और उत्साह व्यक्त किया। यह बैठक पार्टी के चुनावी तैयारियों और रणनीतियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

Comments are closed.