[post-views]

बादशाहपुर में एक ही नारा, कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव नेता हमारा : कमल यादव

0 3,571

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : कांग्रेस समर्थक और स्थानीय नेता कमल यादव ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में एक ही नारा गूंज रहा है बादशाहपुर विधानसभा वर्धन यादव नेता हमारा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्धन यादव को क्षेत्र की जनता से चौतरफा समर्थन मिल रहा है और इस बार वर्धन यादव भारी मतों से विजयी होकर निकलेंगे। कमल यादव ने कहा कि वर्धन यादव के ऊर्जावान नेतृत्व, उनकी जनता के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी निष्ठा ने लोगों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां और वर्धन यादव का जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव ही उनके पक्ष में बढ़ते समर्थन का मुख्य कारण है। क्षेत्र के हर गांव, गली और मोहल्ले में लोग कांग्रेस के समर्थन में आकर वर्धन यादव के लिए खुलकर समर्थन दे रहे हैं। यादव ने कहा कि वर्धन यादव की छवि एक मेहनती और ईमानदार नेता की बनी हुई है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के मुद्दों पर मुखरता से बात की है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। यही कारण है कि आज बादशाहपुर की जनता उनके साथ खड़ी है और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ को समर्थन देने के लिए तैयार है। कमल यादव ने विश्वास जताया कि वर्धन यादव इस बार भारी मतों से विजयी होंगे और बादशाहपुर विधानसभा में कांग्रेस की एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। कमल यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वर्धन यादव को हर समुदाय, हर वर्ग और हर समाज का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की नीतियों के प्रति जनता का भरोसा और वर्धन यादव का समर्पित नेतृत्व इस चुनाव को कांग्रेस के पक्ष में कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग कर कांग्रेस को समर्थन दें और वर्धन यादव को विजयी बनाएं।

Leave A Reply