[post-views]

बादशाहपुर कार्यालय पर हुई भाकिमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर चर्चा

53

भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बादशाहपुर गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें आगामी 19 दिसंबरको भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढ़ी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अलग-अलग टीमों की घोषणा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा और समझाया।  साथ ही बैठक को सफल, सुचारू और भव्य बनाने के लिए सभी को प्रेरित भी किया।  इस बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर शंभू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी, हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू हरियाणा भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यक्रम के प्रमुख सुनील राव, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संधू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर सिंह छिल्लर, संदीप राघव, प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख विजय कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष कर्म चंद, दिनेश कुमार, गजराज तवर जिला महामंत्री मुकेश यादव जैलदार जिला सचिव अमरचंद पवार मनोज जनौला नवीन चौहान, सतपाल राघव जिला कोषाध्यक्ष सीताराम सिंगल, कार्यकारिणी सदस्य स्नेह लता ओम प्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रमुख सतीश कुमार सिंह सोशल मीडिया प्रमुख नवीन यादव आईटी सेल प्रमुख शिव कुमार एवं अमिय कुमार, सभी मंडलों के अध्यक्ष उनके महामंत्री और पूरी टीम तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर शंभू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी और गुरुग्राम जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री मुकेश यादव जैलदार ने भी अपना अपना बहुमूल्य विचार और सुझाव रखे l

Comments are closed.