[post-views]

बादशाहपुर कार्यालय उद्घाटन में राव नरबीर के लगे विजयी भव के नारे : अशोक यादव

12,505

बादशाहपुर, 12 सितम्बर (अजय) : बादशाहपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राव नरबीर सिंह के कार्यालय का उद्घाटन समारोह बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकत्र होकर राव नरबीर सिंह को अपना समर्थन दिया और उन्हें आगामी चुनावों में विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। समर्थक अशोक यादव ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम जोश और ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसमें बादशाहपुर के लोग बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए।

 समारोह की शुरुआत भाजपा के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुई, जहां राव नरबीर सिंह ने अपने समर्थकों का धन्यवाद किया और क्षेत्र के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा यह कार्यालय सिर्फ भाजपा का नहीं, बल्कि बादशाहपुर के हर नागरिक का है। मैं इस क्षेत्र की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति से यह दर्शाया कि वे राव नरबीर सिंह के साथ खड़े हैं। गांव के प्रमुख लोगों ने राव नरबीर को अपना समर्थन देते हुए कहा हमारा विश्वास है कि राव नरबीर सिंह इस बार भारी बहुमत से विजयी होंगे और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे। अशोक यादव ने कहा यह उद्घाटन समारोह हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। राव नरबीर सिंह की नेतृत्व क्षमता पर हमें पूरा भरोसा है और हम सभी उनके साथ हैं। उनका विजयी होना तय है क्योंकि जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बादशाहपुर में केवल भाजपा ही विजयी होगी। समारोह के अंत में सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया और कहा विजयी भव

Comments are closed.