[post-views]

बादशाहपुर वि.सभा को विकास की नई ऊँचाइयों को लेकर जाऊँगा : कमल यादव

1,402

गुरुग्राम, 7 अगस्त (ब्यूरो) : गुरुग्राम भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव ने दावा किया है कि इस बार बादशाहपुर विधानसभा सीट पर भाजपा रिकॉर्ड मार्जन से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। कमल यादव ने कहा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हरियाणा सहित पुरे भारत देश में भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित हैं और इस बार वे भारी मतों से भाजपा को जिताकर क्षेत्र में नया इतिहास रचने को तैयार हैं, विधायक बना तो बादशाहपुर वि.सभा को विकास की नई ऊँचाइयों को लेकर जाऊँगा। भाजपा की सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, वे जनता के सामने हैं और यही कारण है कि लोग भाजपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। कमल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह गुरुग्राम की सभी चारों गुरुग्राम, बादशाहपुर, सोहना, पटौदी विधानसभा में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है और जनता ने इसे सराहा है। इस बार हमें जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और हम रिकॉर्ड मार्जन से जीत दर्ज करेंगे। कमल यादव ने कहा कि भाजपा की जीत से क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य होंगे और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में जुटें और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस बयान के साथ ही गुरुग्राम में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी दल अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। बादशाहपुर विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव दिलचस्प और महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से कमल यादव की बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मजबूत दावेदारी देखि जा रही है

Comments are closed.