[post-views]

मेरे मेयर बनते ही मानेसर निगम क्षेत्र में शुरू हो जाएंगे विकास कार्य : सुंदरलाल

5,280

गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि मानेसर नगर निगम में जीत पक्की है। जनता का जोश और जज्बा इस बात को साबित करता है कि यह जीत बहुत बड़ी होगी। यह जीत उनकी नहीं कमल के फूल की होगी। मानेसर के बेहतर भविष्य के लिए यह जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में हम एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। यह बात उन्होंने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान अनेक लोगों ने उन्हें समर्थन भी दिया। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव मजबूती के साथ लड़ती है। चुनाव मैदान में कोई हो, कमल का फूल विजयी होता है। उन्होंने कहा कि मानेसर औद्योगिक क्षेत्र भी है और ग्रामीण क्षेत्र भी है। हर जगह से उन्हें समर्थन प्राप्त हो रहा है। मानेसर नगर निगम में औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी, कुछ सेक्टर और 30 गांव आते हैं। अपने मानेसर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए मेयर बनने के पहले दिन से ही काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि वे गांव के सरपंच रहे हैं। इस लिहाज से उन्हें सभी समस्याओं का पता है। पिछले छह साल से अधिक समय से वे मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जनसेवा के काम करते आ रहे हैं। हर सडक़, हर गांव की गली, मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं की जरूरत की जानकारी उन्हें है। मानेसर के विकास का पूरा रोडमैप उनके पास है। बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने का काम किया जाएगा। अब तक उन्होंने कंपनियों के सीएसआर फंड से काफी काम करवाए हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, सडक़, सीवरेज की समस्याओं को दुरुस्त कराया जाएगा। पहले 100 दिन क्षेत्र की सडक़ों को बेहतर बनाने पर काम होगा। साथ में अन्य कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश को भरोसा है। सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि पीएम मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता और अब वे स्वयं कमल के फूल पर चुनाव लड़े हैं, लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर हरियाणा को भरोसा है। इसी भरोसे से मानेसर की जनता कमल के फूल को विजयी बनाकर उन्हें बनाएगी। जनता को पहली बार अपना मेयर बनाने का अवसर मिला है।

दूध बेचने वाले के बेटे को टिकट भाजपा में ही संभव

सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि उनके पिता ने 30 साल तक दूध बेचने का काम किया है। वे अपने गांव से साइकिल पर गढ़ी-हरसरू दूध लेकर जाते थे। वहां से ट्रेेन पकडक़र दिल्ली दूध बेचने जाते थे। एक दूध बेचने वाले के बेटे को मेयर की टिकट भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि देवतुल्य मतदाताओं द्वारा चुनाव में जीत दिलवाने का आशीर्वाद दिया जाएगा। दो मार्च को कमल का बटन दबाकर अपने क्षेत्र के विकास की राह हम बनाएंगे। सरपंच सुंदर लाल ने दावा किया कि हम चुनाव में बहुत आगे हैं। हरियाणा के 10 नगर निगम के चुनाव में से मानेसर नगर निगम से सबसे पहले भाजपा की जीत की घोषणा होगी। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि शहर को अपनी छोटी सरकार मिलने जा रही है। 23 दिसंबर 2020 को मानेसर नगर निगम बनाने का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। उसी दिन से ही क्षेत्र के बेहतरीन विकास की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर नेता एक होकर काम कर रहा है। उन्होंने फख्र से कहा कि भाजपा की ओर से मानेसर से मेयर की टिकट कई साथी मांग रहे थे। सभी मजबूत थे। संगठन ने मुझे टिकट दी तो किसी टिकट मांगने वाले ने निर्दलीय पर्चा नहीं भरा। यही है भाजपा का अनुशासन। उन्होंने दोहराया कि भाजपा में सब एक हैं

Comments are closed.