[post-views]

हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : बेगराज यादव

4,369

गुरुग्राम, 29 अगस्त (अजय) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दावेदार बेगराज यादव ने दावा किया है कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। बेगराज यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे जनता का विश्वास पार्टी पर और मजबूत हुआ है। बेगराज यादव ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, वे जनता के सामने हैं। हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं, जिससे हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना तय है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। बेगराज यादव ने जोर देकर कहा कि जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है और आगामी चुनावों में पार्टी को भारी समर्थन मिलेगा। बेगराज यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वे भी पार्टी के नीतियों और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वे बादशाहपुर क्षेत्र के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

Comments are closed.