गुरुग्राम, 11 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 15 में माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। इस बीच भावी पार्षद उम्मीदवार भारती मनीष हरसाणा की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हर घर तक अपनी पहुंच बनाई है और जनता के बीच जबरदस्त समर्थन हासिल किया है। भारती मनीष हरसाणा लंबे समय से सामाजिक और विकास कार्यों में सक्रिय रही हैं। वार्ड 15 के लोगों के लिए उन्होंने जल आपूर्ति, सड़क सुधार, सफाई व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम किया है। उनके प्रयास काबिले-तारीफ रहे हैं, जिससे जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ बन चुकी है।
स्थानीय लोग भी मानते हैं कि भारती मनीष हरसाणा पार्षद पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। एक निवासी ने कहा भारती मनीष हरसाणा ने हमेशा जनहित के कार्य किए हैं। वह ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली नेता हैं, जो हर समय जनता की समस्याओं को सुनती और हल करती हैं। उनका चुनाव प्रचार अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और रैलियों व सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। जनसमर्थन को देखते हुए यह साफ है कि वार्ड 15 की जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि भारती मनीष हरसाणा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। जनता की नब्ज को समझते हुए उन्होंने वार्ड में जो सक्रियता दिखाई है, वह उन्हें अन्य उम्मीदवारों से आगे रखती है। अब सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, लेकिन जनता का रुझान यह साफ कर रहा है कि वार्ड 15 में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।