बादशाहपुर, 18 फरवरी (अजय) : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर गुरुग्राम के वार्ड 17 में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आँचल भाटी लगातार नुक्कड़ सभाएँ कर रही हैं और जनता से सीधे संवाद स्थापित कर रही हैं। उन्हें वार्ड के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। आँचल भाटी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं और कहा, वार्ड 17 का विकास मेरी प्राथमिकता है। अगर जनता हमें सेवा करने का मौका देती है, तो मैं क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाऊँगी। नुक्कड़ सभाओं के दौरान आँचल भाटी के पिता रामबीर भाटी ने भी जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर क्षेत्र में सड़कें, सीवर, पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, भाजपा के नेतृत्व में वार्ड 17 को मॉडल वार्ड बनाया जाएगा। जनता की प्रतिक्रिया भी आँचल भाटी के पक्ष में नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों, खासकर महिलाओं और युवाओं का समर्थन उनके प्रति बढ़ता दिख रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आँचल भाटी को जनता का यह समर्थन 2025 के नगर निगम चुनावों में जीत में तब्दील होता है या नहीं।