[post-views]

वार्ड 17 में भाजपा प्रत्याशी आंचल भाटी के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन

3,491

बादशाहपुर, 21 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर-निगम चुनाव में वार्ड 17 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी आंचल भाटी का जनसम्पर्क अभियान तेजी से चल रहा है। वे लगातार मतदाताओं से मिलकर भाजपा की योजनाओं और अपने विजन को साझा कर रही हैं। जनता ने उनके विचारों को सराहा और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। आंचल भाटी ने जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि यदि वे पार्षद बनती हैं तो वार्ड के प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता देंगी। जल निकासी, सफाई, सड़क सुधार और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए समर्थन की घोषणा की। वार्ड 17 में बदलाव की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। भाजपा प्रत्याशी के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए वे इस चुनाव में मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। मतदाताओं का समर्थन और बढ़ते जनसमर्थन से संकेत मिल रहे हैं कि वार्ड 17 में प्रचंड जीत का रास्ता भाजपा के लिए खुलता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, आंचल भाटी का प्रचार अभियान और तेज हो रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आँचल भाटी वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रही हैं और भाजपा की नीतियों के साथ-साथ अपने विकास के एजेंडे को साझा कर रही हैं। उनके प्रचार अभियान में महिलाओं का जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है। मतदाता उन्हें जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं और वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल तेजी से मजबूत हो रहा है।

Comments are closed.