[post-views]

वार्ड 17 में भाजपा प्रत्याशी आंचल भाटी को क्षेत्र की सरदारी ने दिया आशीर्वाद

0 7,655

बादशाहपुर, 22 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर-निगम वार्ड 17 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी आंचल भाटी का जनसम्पर्क अभियान पूरे जोश के साथ जारी है। वे लगातार क्षेत्र में दौरे कर बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से मुलाकात कर रही हैं और उनकी समस्याओं को समझ रही हैं। जनता में उनके प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे वे मजबूत दावेदार बनकर उभर रही हैं। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए आंचल भाटी ने कहा कि वे वार्ड 17 में बेहतर नागरिक सुविधाएं, जल निकासी, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स, सार्वजनिक सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करेंगी। वे वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं और जनता को एक बेहतर भविष्य का भरोसा दिला रही हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वार्ड 17 के विभिन्न क्षेत्रों में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। लोगों ने उन्हें बदलाव की प्रतीक मानते हुए प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया है। मतदाता उन्हें जनता के बीच की नेता मान रहे हैं, जो हर परिस्थिति में लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगी। आंचल भाटी ने मतदाताओं से 2 मार्च को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर बटन दबाने की अपील की और भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेंगी। बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए, वार्ड 17 में वे भाजपा की ओर से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही हैं और उनकी जीत की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

Leave A Reply