बादशाहपुर, 22 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर-निगम वार्ड 24 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी आरती यादव कन्हेई का चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज वार्ड 24 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा ने आरती के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया और भाजपा पार्षद प्रत्याशी आरती अनिल यादव के लिए वोट मांगे और कहा कि उनके चुनाव जीतते ही लोगों के कोई भी सरकारी कार्य व प्रशासन के द्वारा किये जाने वाले कार्य नही रुकने दिए जायेगे, आरती के एक आवाज के सभी सरकारी कार्य होगे, आरती यादव लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनसम्पर्क अभियान चला रही हैं और मतदाताओं से सीधे संवाद कर रही हैं। चुनावी माहौल में उनका समर्थन लगातार बढ़ रहा है, और लोग उन्हें मजबूत दावेदार मान रहे हैं। आरती यादव ने अपने दौरे के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं, व्यापारियों और युवाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उनकी प्राथमिकताओं में बेहतर नागरिक सुविधाएं, जल निकासी, स्वच्छता, सड़क सुधार, यातायात व्यवस्था और क्षेत्र का समग्र विकास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 24 को आदर्श वार्ड बनाना और जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वार्ड 24 के विभिन्न क्षेत्रों में आरती यादव का भव्य स्वागत किया जा रहा है। लोगों ने उन्हें बदलाव लाने वाली नेत्री बताते हुए प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया है। क्षेत्र के मतदाता भाजपा प्रत्याशी के प्रति निष्ठा और विश्वास जता रहे हैं, जिससे उनका जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। आरती यादव ने जनता से 2 मार्च को भाजपा के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील की और कहा कि वे जनता के बीच की नेत्री हैं और हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगी। चुनावी रुझानों को देखते हुए, वार्ड 24 में वे मजबूत दावेदार बनकर उभर रही हैं और भाजपा को एक बड़ी जीत की उम्मीद है।