[post-views]

भाजपा ने धरातल पर किया काम, विपक्षी ने किसानों को किया भ्रमित : बेगराज यादव

3,471

गुरुग्राम, 23 अगस्त (अजय) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अब पूरी तरह से समझ चुके हैं कि भाजपा ही उनकी सच्ची हितैषी पार्टी है। बेगराज यादव का कहना है कि किसान मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत से किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया है, जिससे किसानों का भरोसा भाजपा पर और भी बढ़ गया है। बेगराज यादव ने कहा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। चाहे वह फसल बीमा योजना हो, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, या फिर कृषि अवसंरचना में सुधार हो, भाजपा ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है। यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को किसानों का पूर्ण समर्थन मिलेगा।  यादव ने यह भी कहा कि विपक्षी दल किसानों को केवल भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने धरातल पर काम कर दिखाया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल केवल झूठे वादे और किसानों को गुमराह करने की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा ने किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। बेगराज यादव ने विश्वास जताया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे हुए हैं, और अब किसान खुद को भाजपा के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं।

Comments are closed.