[post-views]

भाजपा चुनावी संकल्प पत्र हरियाणा के लोगों के लिए ऐतिहासिक : डॉ. रामवीर

0 3,362

गुरुग्राम, 20 सितम्बर (ब्यूरो) : भाजपा नेता डॉ. रामवीर गोस्वामी ने पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र को हरियाणा के लोगों के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए 20 संकल्प राज्य के नागरिकों को उनका हक दिलाएंगे। इनमें युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी, गरीबों को सरकारी आवास, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अव्वल बालिकाओं को स्कूटर, और 5 लाख युवाओं के लिए रोजगार जैसी प्रमुख घोषणाएं शामिल हैं। डॉ. गोस्वामी ने कहा भाजपा ने हरियाणा के विकास और जनहित के लिए ठोस योजनाएं बनाई हैं। हमारे संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं, वे प्रदेश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हैं। अगली भाजपा सरकार बनने पर ये सभी फैसले लागू किए जाएंगे, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और बिना किसी भ्रष्टाचार या पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही गरीबों के लिए सरकारी आवास योजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे उन्हें अपने घर का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा। डॉ. गोस्वामी ने यह भी बताया कि गैस सिलेंडर की कीमत को 500 रुपये तक सीमित किया जाएगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। बालिकाओं की शिक्षा और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने अव्वल आने वाली बालिकाओं को स्कूटर देने का वादा भी किया है। भाजपा का यह संकल्प पत्र हरियाणा के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, और हम इसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा को वोट देकर विकास की इस नई यात्रा में शामिल हों और हरियाणा को एक मजबूत और समृद्ध राज्य बनाने में योगदान दें।

Leave A Reply