[post-views]

हरियाणा में भाजपा की सरकार बनना तय, गुरुग्राम में एकतरफा भाजपा : अजीत यादव

11,253

गुरुग्राम, 28 अगस्त (अजय) : हरियाणा प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है कि वह एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव ने दावा किया कि गुरुग्राम की सभी चार विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। अजीत यादव ने कहा पार्टी ने पिछले वर्षों में जो विकास कार्य किए हैं, वे जनता के सामने हैं। हम अपने कार्यों और नीतियों के आधार पर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमारे साथ है। गुरुग्राम के लोग भाजपा के विकास मॉडल और पारदर्शिता की सराहना करते हैं।

 उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने किसान हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है और किसानों के मुद्दों का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किया है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ सीधे उन तक पहुंचा है। अजीत यादव ने दावा किया कि गुरुग्राम की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं, और हमें जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। हम न सिर्फ गुरुग्राम बल्कि पूरे हरियाणा में एक मजबूत सरकार बनाएंगे। गुरुग्राम में भाजपा के इस आत्मविश्वास ने विपक्षी दलों को भी चिंतित कर दिया है, जो अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार कर रहे हैं। अब सभी की नजरें आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।

Comments are closed.